1.वर्ष 2016 में थाना *मोहम्मदी* जनपद खीरी पर *अभि0 सोमेन्द्र पुत्र रामदास नि0 हथौड़ा बुजुर्ग थाना रोजा जनपद शाहजहापुर* के द्वारा वादी की पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना कारित करने व धोखाधड़ी करने पर मु0अ0सं0 446/16 धारा 376/420/408 भादवि थाना मोंहम्मदी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ADJ-06 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 08.09.2025 को अभि0 *सोमेन्द्र* उपरोक्त को *10 वर्ष के कठोर कारावास व 25000/- रू0 के अर्थदण्ड* की सजा सुनायी गयी।
2.वर्ष 2004 में थाना *नीमगाव* जनपद खीरी पर *अभि0 चन्द्रभाल पुत्र मूलचन्द्र नि0 ग्राम नकारा थाना नीमगाव जिला खीरी* के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद होने पर मु0अ0सं0 204/04 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नीमगाव जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM-04 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 08.09.2025 को अभि0*चन्द्रभाल* उपरोक्त को *जेल मे बितायी गया अवधि के कारावास व 2000/-रू0 के अर्थदण्ड* की सजा सुनायी गयी।
0 Comments