ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में आज दिनांक- 08.09.2025 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, 01 नफर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त नरेश पुत्र रमेशुर उर्फ परमेश्वर निवासी गुरुदेवखेड़ा थाना मैगलगंज जनपद खीरी को एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मैगलगंज पर मु0अ0सं0 328/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
नरेश पुत्र रमेशुर उर्फ परमेश्वर निवासी गुरुदेवखेड़ा थाना मैगलगंज जनपद खीरी 

*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर 
01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त नरेश*
1.मु0अ0सं0 1087/08 धारा 307 भादवि 
2.मु0अ0सं0 1088/08 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट
3.मु0अ0सं0 582/09 धारा 302/307/392/394/411 भादवि
4.मु0अ0सं0 583/09 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 
5.मु0अ0सं0 859/09 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट 
6.मु0अ0सं0 1089/08 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
7.मु0अ0सं0 328/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 संदीप कुमार यादव थाना मैगलगंज जनपद खीरी
2.हे0का0 असलम थाना मैगलगंज जनपद खीरी
3.का0 रोहित कुमार थाना मैगलगंज जनपद खीरी

Post a Comment

0 Comments