ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

महिला कल्याण समिति के द्वारा नि: शुल्क " सौन्दर्य प्रशिक्षण शिविर" आयोजित किया गया

            महिला कल्याण समिति द्वारा कस्तूरबा भवन के प्रांगण में आयोजित नि: शुल्क " सौन्दर्य प्रशिक्षण शिविर" दिनांक 28-8-2028 तक सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ।
  कि
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती तनवीता सेठ पुरी,अध्यक्षा श्रीमती पूनम आगा,उपाध्यक्षा अर्चना गुप्ता, सचिव मधुर ढींडा,सहकोषाध्यक्षा मंजुला गुप्ता, महिला क्लब की अध्यक्षा नूपुर महेंद्र दीप प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र गान द्वारा किया गया। तत्पश्चात गणेश वंदना व स्वागत गीत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। अध्यक्षा श्रीमती पूनम आगा जी ने स्वागत उद्बोधन किया व अपने प्रोत्साहित शब्दों से बच्चों को उत्साहवर्धन किया। सचिव मधुर ढींडा ने मुख्य अतिथि को माला पहनाया एवं उपाध्यक्षा अर्चना गुप्ता ने वेस्लेट पहनाकर सम्मानित किया। सचिव मधुर ढींडा ने महिला कल्याण समिति की आख्या प्रस्तुत किया। सौन्दर्य प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ श्रीमती तनवीता सेठ पुरी ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जिसमें छात्राओं ने बहुत ही लगन एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। श्रीमती ममता मौर्य ने मुख्य अतिथि का जीवन परिचय कराया। महिला कल्याण समिति की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों के मध्य एक क्विज़ प्रतियोगिता कराई। जिसमें छात्रा खुशनुमा, छवि शुक्ला, वालिया परवीन,जुवेरिया,हिस्सा परवीन, ललिता दीक्षित, प्रतिभा कश्यप, पारुल गुप्ता, काव्या सोनी विजयी रहीं। संस्था की उपाध्यक्षा अर्चना गुप्ता जी ने अपनी ओर से बच्चों को पेन देकर पुरस्कृति किया।
         ‌‌      छात्राओं ने बहुत धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रा दीपमाला ने अपने मधुर कंठ से गीत गा कर सभी लोगों का मन मोहित कर दिया। छात्रा काव्या सोनी, प्रतिभा कश्यप, शिल्पी, पारुल गुप्ता,प्रिया राठौर, छवि शुक्ला, व ललिता दीक्षित ने अत्यंत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया जिससे सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने बहुत उल्लास के साथ अपनी प्रशिक्षिका तनवीता सेठ पुरी से केक कटवाया। 
  ‌   संस्था की ओर से छात्राओं को नि: शुल्क छ: माह की सिलाई प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें से दस छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण उत्तीर्ण हुईं। इनमें से श्रीमती अंजली दीक्षित ने प्रथम, प्रतिभा कश्यप द्वितीय व नेहा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इन बच्चों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया एवं सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए।
          संस्था की ओर से सभी छात्राओं को सौन्दर्य प्रशिक्षण शिविर का प्रमाण पत्र दिया गया।
         क्लब की अध्यक्षा जी ने अपनी पोती चिंरजीवी आहना के जन्मदिन पर सभी छात्राओं को तोहफा वितरित किया।
      ‌‌ संस्था की सभी सदस्याओं ने सौन्दर्य प्रशिक्षण शिविर सुचारू रूप से सहयोग दिया। इस अवसर पर श्रीमती रेनू धवन, कुसुम जौहरी, ममता मौर्य,मधु पुरी, रजनी टंडन, भारती सेठ, लता द्विवेदी एवं आराधना गुप्ता जी आदि सदस्याएं उपस्थिति होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव मधुर ढींडा द्वारा किया गया। उपाध्यक्षा अर्चना गुप्ता जी ने समारोह में आने वाली मुख्य अतिथि, समिति की सदस्याओं एवं छात्राओं को आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।
‌।       ‌हमारे शहर की योग प्रशिक्षिका श्रद्धा पाहुजा जी ने शिविर की सभी छात्राओं को खाद्य सामग्री वितरित किया।

Post a Comment

0 Comments