लखीमपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा, जिला 312 द्वारा 10 सितम्बर को शिक्षकों का सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। इस अवसर पर नूतन सिंह, पूजा निगम, तृप्ति निगम, मनजीत सिंह अजमानी, सुरभि चोपड़ा, हर्ष तोलानी, मंजू बरनवाल, तनु गुप्ता, दिव्या शर्मा और क्लब की अध्यक्ष दीपाली गुप्ता को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने 31 अगस्त को आयोजित प्रथम इंटरसिटी मीट "प्रियस्मिता"की समीक्षा बैठक भी रखी जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी बात रखी। इस अवसर पर सदस्यों के जन्मदिन पर उपहार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और मनोरंजन के लिए रोचक गेम्स भी खेले गए।
क्लब की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 हॉकी खेलने वाले बच्चों को टी शर्ट स्पोर्ट की नेशनल लेवल की शिक्षिका तृप्ति अवस्थी को सौंपी गई।
साथ ही साथ उनके इस उत्कृष्टता कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही क्लब ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भी एकत्र की है, जिसे जल्द ही जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।
सभा का समापन स्वादिष्ट चटपटी चाट के साथ हुआ,
0 Comments