लखीमपुर खीरी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से बोथा गाँव में विशेष बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. मुनेश वर्मा एवं फार्मासिस्ट यशोदानंदन के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक दवाइयाँ वितरित कीं।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी जरूरतमंद को दवा और इलाज से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन के प्रभारी एमओआईसी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाढ़ग्रस्त गाँवों में टीमों की तैनाती की गई है। प्रत्येक टीम प्रभावित परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और निःशुल्क दवाएँ उपलब्ध करा रही है।
0 Comments