बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 से बढ़ाकर 9,000 और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया है. नीतीश सरकार के इस फैसले से महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई है.
"राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से बढ़ाकर 9,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रूपये बढ़ाकर 4,500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है."- *नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार*
0 Comments