ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

गोला रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निर्माण तेज, रूट डायवर्जन अब 23 नवंबर तक बढ़ा


लखीमपुर खीरी, 14 नवंबर। वर्तमान में NH-730 पर स्थित गोला रेलवे क्रासिंग पर सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, कार्य को कराये जाने हेतु वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से दिनाँक - 29.10.2025 को प्रातः 08:00 बजे से दिनाँक 16.11.2025 की मध्य रात्रि तक बंद किया जाना था। वर्तमान में गोला रेलवे क्रासिंग पर 5X30 मीटर के Pre Cast Girder को Launch किया जाना है। जिस हेतु उक्त डायवर्जन की अवधि को बढ़ाकर दिनाँक 23.11.2025 की मध्य रात्रि तक किया जा रहा है। यह जानकारी सहायक अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड प्रशांत सिंह ने दी।

इस दौरान वाहनों के रूट डायवर्जन का विवरण इस प्रकार से है। समस्त वाहन, जो बहराइच - नानपारा से पीलीभीत-बरेली की ओर आने-जाने वाले वाहनों को जिला लखीमपुर-खीरी के NH-730 पर स्थित मनिकापुर तिराहे से होते हुये MDR-6 (लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग) से सिकंदराबाद चौराहे से होते हुये MDR-76 (सिकंदराबाद-गोला मार्ग) की ओर मोड़ा जायेगा, जहाँ से वाहन NH-730 गोला पर निकलेंगे ।

Post a Comment

0 Comments