ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

30 करोड़ की फिल्मी ठगी का खुलासा -


उदयपुर के डॉक्टर अजय मुर्डिया से फिल्मों के नाम पर हुई 30 करोड़ की धोखाधड़ी में सामने आया कि विक्रम भट्ट और उनकी टीम फर्जी वेंडर बनाकर ऑनलाइन पेमेंट लेते थे और ये रकम आगे उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के अकाउंट में ट्रांसफर होती थी। गिरफ्तार को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप ने बताया कि पेंटरों, ऑटोवालों और छोटे दुकानदारों तक को फर्जी वेंडर बनाकर 25 से ज्यादा बार करीब 2-2 लाख रुपए उठाए गए, जिसमें से 1.40 लाख श्वेतांबरी के खाते में जाता था। डॉक्टर को 4 फिल्मों में 200 करोड़ की कमाई का झांसा देकर कुल 44.29 करोड़ रुपए लिए गए, जबकि 25 करोड़ वाली फिल्म ‘महाराणा (रण)’ की शूटिंग तक शुरू नहीं हुई। पुलिस डील कराने वाले दिनेश कटारिया की तलाश में है, वहीं विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, बेटी कृष्णा सहित 8 आरोपी जांच के दायरे में हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए विक्रम भट्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट में ट्रांजिट बेल की अर्जी दी है।


Post a Comment

0 Comments