ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

लखनऊ—सहारा श्री सुब्रत राय की पत्नी स्वप्ना रॉय ने शनिवार को सहारा शहर स्थित ‘व्हाइट हाउस’ से अपना घरेलू सामान निकाला

लखनऊ—सहारा श्री सुब्रत राय की पत्नी स्वप्ना रॉय ने शनिवार को सहारा शहर स्थित ‘व्हाइट हाउस’ से अपना घरेलू सामान निकाला। नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने 6 मालवाहक गाड़ियों में घरेलू सामान, दवाइयाँ, किताबें और अन्य ज़रूरी सामग्री भरकर बाहर ले जाया।
गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को नगर निगम ने सहारा शहर को सील कर दिया था, जिसके बाद स्वप्ना रॉय को तत्काल परिसर छोड़ना पड़ा था।

स्वप्ना रॉय की मौजूदगी में हुई हर चीज की वीडियोग्राफी

शनिवार को स्वप्ना रॉय स्वयं सहारा शहर पहुँचकर ‘व्हाइट हाउस’ में मौजूद सामान की शिफ्टिंग की निगरानी करती रहीं। अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 6 गाड़ियों में लोडिंग की गई। इस दौरान नगर निगम की टीम ने पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई, ताकि दस्तावेज़ी सबूत सुरक्षित रह सकें।


Post a Comment

0 Comments