ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी ( राष्ट्रीय कैडेट कोर) के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया

 बटालियन के नायब सूबेदार श्री हरपाल  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सूबेदार विभूति भूषण की उपस्थिति रही । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने की । 
कार्यक्रम की शुरुआत कैडेट्स द्वारा अतिथियों को सलामी देकर की गई, इसके पश्चात् एनसीसी यूनिट के एएनओ डॉ. अमित सिंह द्वारा अतिथि परिचय देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और एनसीसी के महत्व से अवगत कराया । राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ वर्मा ने अपने वक्तव्य में एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन की व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में आवयश्कता को रेखांकित किया । मुख्य अतिथि ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा NCC केवल एक संगठन नहीं है, यह एक भावना है, एक संस्कार है, एक जीवन शैली है। आज जब पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है, तब हम युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। हमें भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान देना है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल ने कहा NCC की वर्दी पहनना एक सम्मान है, लेकिन यह जिम्मेदारी भी लाती है:
हमें समाज में अनुशासन और नैतिकता का उदाहरण बनना होगा। हमें भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। हमें पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। हमें महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए हमेशा सतर्क रहना होगा। 
कार्यक्रमों की श्रृंखला में कैडेट्स के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रस्साकशी, खो- खो, कबड्डी और वालीबाल आदि का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रमों में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मानवेन्द्र यादव, डॉ. रचित कुमार, श्री योगेश दुबे , श्री धर्मनारायण सहित अनेक शिक्षकों ,कर्मचारियों और छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments