दुधवा टाइगर रिज़र्व से बड़ी खुशखबरी आई है। राइनो ‘रिद्धि’ ने प्राकृतिक वास में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है।
वन अधिकारियों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। दुधवा में यह जन्म वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
रिद्धि दुधवा के राइनो प्रजनन कार्यक्रम की प्रमुख मादा गैंडा है, और उसका यह प्रसव प्राकृतिक वातावरण में हुआ है, जो संरक्षण प्रयासों की सफलता का संकेत है।
0 Comments