पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 30.11.2025 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 744/2025 धारा 304(2),317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित छीने गये मोबाइल फोन को बरामद करते हुये 03 नफर अभियुक्तों 1. साहिद पुत्र राशिद खाँ नि० मोहल्ला शंकरपुर छावनी कस्बा व थाना मोहम्मदी जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष 2. मोहसिन पुत्र कुन्ना निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी उम्र 19 वर्ष 3. अजय पुत्र भगवानदास जाटव निवासी पुवायां रोड बाजारगंज कस्बा व थाना मोहम्मदी जनपद खीरी उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. साहिद पुत्र राशिद खाँ नि० मोहल्ला शंकरपुर छावनी कस्बा व थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
2. मोहसिन पुत्र कुन्ना निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
3. अजय पुत्र भगवानदास जाटव निवासी पुवायां रोड बाजारगंज कस्बा व थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
*बरामदगी का विवरण*
अभियुक्तगणो के कब्जे से एक अदद मोबाइल (रियल मी) व एक एक अदद मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रजि0 नम्बर UP31CD 7392 बरामद होना।
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1. उ0नि0 मुईन अहमद खां, कस्बा चौकी प्रभारी थाना मोहम्मदी खीरी
2. का0 सुनील कुमार, थाना मोहम्मदी खीरी
3. का0 प्रदीप कुमार, थाना मोहम्मदी खीरी
4. का0 शिवम राणा, थाना मोहम्मदी खीरी
5. का0 अवधेश कुमार, थाना मोहम्मदी खीरी
6. का0 सुधीर कुमार थाना मोहम्मदी खीरी
0 Comments