ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

नई दिल्ली: फ्लाइट्स कैंसिल, रेल सेवा प्रभावित, अलर्ट पर प्रशासन... भारत पहुंचने वाला है साइक्लोन दितवाह


 दक्षिण भारतीय राज्यों में मौसम बदलने लगा है। तूफान दितवाह को देखते हुए मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने लोगों से समुद्र के पास जाने से बचने की अपील की है।

दरअसल, दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में दितवाह तूफान का खतरा मंडरा रहा है। समुद्र की तरफ उठी तेज हवाएं और लगातार हो रही बारिश के साथ तूफान दितवाह पहुंचने वाला है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में आए साइक्लोन दितवाह के असर से पुडुचेरी में हालात बिगड़ने लगे हैं। पुडुचेरी के तटीय इलाकों में साइक्लोन दितवाह का असर तेजी से देखने को मिल रहा है।भारतीय मौसम विभाग ने साइक्लोन दितवाह के कारण कुड्डालोर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दितवाह के खतरे को देखते हुए तमिलनाडु में DRF और SDRF की 28 टीमें तैनात हैं। तटीय इलाकों में बचाव दल पूरी तरह तैयार हैं। FWR और CSSR एसेट्स से लैस 6 BN NDRF की 5 वडोदरा से चेन्नई में तैनात की गईं हैं।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb3NVTT3mFY4cHm5wf07
*मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:*
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया, "चक्रवाती तूफान दितवाह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण‑पश्चिम हिस्से और श्रीलंका व तमिलनाडु तटों के पास बना हुआ है। बीते 6 घंटों में यह करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा में बढ़ा और 29 नवंबर रात 11:30 बजे यह दक्षिण‑पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु‑पुडुचेरी तटों के पास केंद्रित था।



Post a Comment

0 Comments