ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

कैद,भूख,प्रताड़ना और इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत

यूपी के महोबा से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एक नौकर पति पत्नी ने संपत्ति और पैसों की लालच में रेलवे से रिटायर्ड सीनियर क्लर्क और उनकी दिव्यांग बेटी को 5 साल तक बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि कैद,भूख,प्रताड़ना और इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत हो गई।

वहीं, 27 साल की बेटी एक अंधेरे कमरे में न्यूड हालत में मिली। वह किसी 80 साल की बुजुर्ग महिला जैसी दिख रही थी। पूरा शरीर हड्डियों के ढांचे में बदल चुका था। शरीर पर मांस का नामोनिशान नहीं था। उसकी सिर्फ सांसें चल रही थीं।

बीते कल यानि सोमवार को नौकर दंपती ने रिटायर्ड कर्मी की जानकारी पड़ोसियों को दी और पत्नी-बच्चों के साथ फरार हो गया। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो पिता-बेटी की हालत देखकर दंग रह गए।

Post a Comment

0 Comments