पंजाब में कानून का कोई डर नहीं हो रहे हैं पाकिस्तान जैसे हालात मांन सरकार गहरी नींद सोई हुई है पंजाब में दिन प्रतिदिन बढ़ रही है गुंडागर्दी पंजाब के लुधियाना में स्थानीय मैरिज पैलेस बाथ कैसल में शनिवार देर रात एक शादी समारोह गैंगवार का केंद्र बन गया। यहां दो दुश्मन गैंगों के आमने-सामने आने के बाद अंधाधुंध गोलियां चलीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर 70 से 80 राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में विवाह समारोह में शामिल एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय शादी में मौजूद लोग गोलियों की आवाज सुनते ही डर कर कुर्सियों व अन्य जगहों के पीछे छिप गए तथा कई लोग अपनी जान बचाने के लिए समारोह स्थल से भाग निकले। बताया गया कि उस समय समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थिति थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर में मेलों के ठेकेदार के बेटे की शादी उसी पैलेस में थी। समारोह में दोनों गैंगों के सदस्यों को बुलाया गया था, जिनके बीच लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही थी। शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से गोलियां चलनी शुरू हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गोली लगने से नीरू छाबड़ा नामक महिला और वासू नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विवाद शांत कराने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता जे.के. डावर भी गोली लगने से घा
0 Comments