यहां आश्रम में अनुयायियों ने उनका ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। आश्रम में लोग हाथों में दीपक लेकर दर्शन के लिए खड़े हुए थे। आसाराम को हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से गुजरात हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी है
सूरत पहुंचते ही आसाराम ने अपने जहांगीरपुरा आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उनके स्वागत में आश्रम के बाहर सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग हाथों में दीपक लेकर खड़े हुए थे। स्वागत के लिए पूरे आश्रम को रोशनी से सजाया गया था और सड़कों पर रंगोली भी बनाई गई थी
0 Comments