वीर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्यक्रम श्रद्धा और सामाजिक चेतना के साथ गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ
IKMG परिवार की पहल बनी आत्मनिर्भर भारत की प्रेरक मिसाल
लखीमपुर खीरी। नववर्ष के पावन पर्व पर जब समाज उत्सव और उल्लास में डूबा था, उसी समय IKMG परिवार ने सेवा, संकल्प और करुणा के माध्यम से मानवता का दीप प्रज्वलित किया।
दिनांक 1 जनवरी को नगर के पवित्र वीर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्यक्रम श्रद्धा और सामाजिक चेतना के साथ गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की केंद्रीय उपलब्धि के रूप में समाज के एक जरूरतमंद व्यक्ति को प्रेस मशीन प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस पहल की गई। यह सहायता केवल एक मशीन का दान नहीं, बल्कि स्वाभिमान, सम्मानजनक रोजगार और आत्मविश्वास से भरे भविष्य की नींव साबित हुई। इस मानवीय पहल ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने IKMG परिवार की इस अनुकरणीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बताया। आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति IKMG परिवार ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
0 Comments