आज दिनांक 19 जनवरी को आयोजित परीक्षाओं में बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. तथा एम.ए. (अंग्रेज़ी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास,दर्शनशास्त्र एवं हिंदी) के कुल 1610 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1583 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु गठित सचल दल द्वारा गहन तलाशी के दौरान 2 नकलचियों को नकल करते पकड़ा गया। इस प्रकार अब तक महाविद्यालय में कुल 06 नकलचियों को पकड़ा जा चुका है।
महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा के नेतृत्व में आंतरिक सचल दल के सदस्य प्रो. ज्योति पंत, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. अमित सिंह, श्री धर्म नारायण, मोहम्मद नज़ीफ एवं सत्येन्द्र पाल सिंह परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने बताया कि शासन एवं विश्वविद्यालय की मंशा के अनुरूप महाविद्यालय प्रशासन नकल-विहीन, अनुशासित एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0 Comments