ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

कनाडा – रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर दावा किया

कनाडा – रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर दावा किया है कि वह भारत सरकार के लिए काम कर रहा है। कनाडा की ग्लोबल न्यूज ने RCMP की गोपनीय रिपोर्ट के तीन पन्ने जारी किए हैं, जिनमें लॉरेंस गैंग को हिंसक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक गैंग की गतिविधियां कनाडा समेत कई देशों में फैली हैं। वहीं वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कनाडा के प्रवक्ता बलप्रीत सिंह ने कहा कि RCMP और कनाडा सरकार को लॉरेंस गैंग और भारत सरकार के कथित संबंधों की जानकारी है, लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments