ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

वैदिक हिन्दू पंचांग

 वैदिक हिन्दू पंचांग 
⛅दिनांक - 22 जनवरी 2026
⛅दिन - गुरुवार
⛅विक्रम संवत् - 2082
⛅अयन - उत्तरायण
⛅ऋतु - शिशिर
⛅मास - माघ
⛅पक्ष - शुक्ल
⛅तिथि - चतुर्थी रात्रि 02:28 जनवरी 23 तक तत्पश्चात् पञ्चमी
⛅नक्षत्र - शतभिषा दोपहर 02:27 तक तत्पश्चात् पूर्व भाद्रपद
⛅योग - वरीयान् शाम 05:38 तक तत्पश्चात् परिघ
⛅राहुकाल - दोपहर 02:01 से दोपहर 03:23 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) 
⛅सूर्योदय - 07:10
⛅सूर्यास्त - 06:07 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में
⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:25 से प्रातः 06:18 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:17 से दोपहर 01:00 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:12 जनवरी 23 से रात्रि 01:05 जनवरी 23 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
🌥️व्रत पर्व विवरण - गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
🌥️विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

🔹गुरुवार विशेष 🔹

🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।

🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :

🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।

ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।

🌹 फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।

( लोक कल्याण सेतु , अंक - ११६ )

🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।

🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा।
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬
     

Post a Comment

0 Comments