ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बसों में अब यात्रियों को नकद टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि विभाग द्वारा जल्द ही कैशलैस माध्यम से टिकट लेने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि बस कंडक्टरों को भी नकदी की संभाल एवं खुले पैसे वापस करने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। पंजाब केसरी कार्यालय अम्बाला पहुंचे अनिल विज ने यह खुलासा विशेष बातचीत के दौरान किया।
परिवहन मंत्री ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में अब जी.पी.एस. ट्रैकिंग सिस्टम लगेगा जिससे बस की लोकेशन के साथ-साथ उसकी स्पीड का भी पता चलता रहेगा। जैसे ही बस किसी ढाबे पर रुकेगी अथवा निर्धारित लिमिट से अधिक स्पीड पर दौड़ेगी तो उनके पास स्मार्ट बोर्ड और कंट्रोल रूम में अलार्ट की आवाज आएगी। जो भी बस ड्राइवर विभाग द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि यह सिस्टम लागू होने के बाद यात्रियों के समय की बचत होने के साथ-साथ उनकी यात्रा भी ज्यादा सुरक्षित होगी।
एक सवाल पर सरकार और पार्टी के प्रति संतोष का भाव प्रकट करते हुए विज ने कहा कि हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी के अंदर पूरा लोकतंत्र है। सरकार में उनकी पूरी बात सुनी जाती है। उनके कहने पर काम होते हैं और कोई भी अधिकारी उन्हें काम से मना नहीं करता। उनका ज्यादा काम तो चंडीगढ़ में ही रहता है लेकिन कभी-कभी किसी बैठक के लिए उन्हें दिल्ली जाना होता है। अभी 7 जनवरी को भी उनकी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक है जिसमें नैशनल हाईवे से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की जानी है। उन्हें हर जगह पूरा सम्मान मिलता है और कहीं दिक्कत नहीं होती। राज्य की कानून-व्यवस्था के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि उनके पास से गृह विभाग जाने के बाद भी हरियाणा में कानून-व्यवस्था को लेकर अच्छा काम हो रहा है। पुलिस द्वारा लगभग साढ़े 5 हजार समाज विरोधी तत्वों को गिरफ्तार करके
0 Comments