मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी पत्र-वी०पा०ला०-एचसी-व-13/2023/71 दिनांक 07 जनवरी 2026 श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेशानुसार मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, रेस्क्यू, विधिक कार्यवाही एवं पीड़ितों के पुनर्वास हेतु 15 दिवसीय “ऑपरेशन रक्षा” विशेष अभियान, श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के कुशल संरक्षण एवं निर्देशन में उपनिरीक्षक राम अवतार प्रभारी एचटी/ एसजेपीयू, उप निरीक्षक आदि प्रताप सिंह ,महिला उ०नि० सर्वेश मौर्य, हेड कांस्टेबल गुलफाम उल्लाह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल संध्या श्रीवास्तव , श्री रामशरण सीडब्ल्यूसी सदस्य जनपद खीरी, सुश्री प्रियंका वर्मा श्रमप्रवर्तन अधिकारी खीरी, श्रीमती अंजुम परवीन प्रभारी चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों एवं होटलों ढाबा में विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई अवांछनीय गतिविधि प्रकाश में नहीं आई। और बाल श्रम करते हुए एक लड़का पाया गया जिसे श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा विधि कार्रवाई की गई एवं साथ ही संबंधित संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या अवैध गतिविधि पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और टोल फ्री न० 112, 1090,1098,आदि नम्बरों की जानकारी दी एवं जागरूक किया गया।
0 Comments