ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

_कफ सिरप कांड: फरार चल रहे राहुल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर_

वाराणसी: कफ सिरप कांड में फरार चल रहे गायघाट कोतवाली निवासी राहुल यादव ने कोर्ट में सोमवार को समर्पण कर दिया. राहुल यादव यह समर्पण अपने अधिवक्ताओं अनुज यादव, नरेश यादव, रोहित यादव व संदीप यादव के मौजूदगी में किया. इसके बाद विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट/14वां वित्त फाइनेंस) की अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया. प्रकरण के अनुसार औषधि निरीक्षक जुनाब अली द्वारा 15 नवंबर 2025 को कोतवाली थाने में बहुचर्चित कफ सिरप कांड में मुकदमा दर्ज कराया गया था.
आरोप था कि इस मामले के सरगना कायस्थ टोला, प्रहलादघाट निवासी शुभम जायसवाल के साथ उसके साथी खोजवां निवासी दिवेश जायसवाल उर्फ सानू, जौनपुर निवासी विकास सिंह, गोलघर निवासी आकाश पाठक, गायघाट निवासी राहुल यादव व सोनिया निवासी अमित जायसवाल समेत विभिन्न जनपदों के 28 लोगों के साथ मिलकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करते है.
इस मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ बीते दो जनवरी 2026 को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. जिसके बाद पुलिस आरोपित राहुल यादव की तलाश में लगातार उसके घर एवं अन्य स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपित का पता नहीं चल रहा था. इस बीच आरोपित ने पुलिस को चकमा देते हुए अपने अधिवक्ताओं के जरिए कोर्ट में समर्पण कर दिया. जिसके बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया. इसके पहले 2 जनवरी को इस मामले में रोहनिया निवासी आरोपी महेश जायसवाल ने भी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया था.

Post a Comment

0 Comments