रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रिलायंस गुजरात का सबसे बड़ा निवेशक है और पिछले 5 वर्षों में 3.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है। अब अगले 5 वर्षों में इसे दोगुना कर 7 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने PM मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारत की सुरक्षा दीवार हैं।
0 Comments