मथुरा: जनपद के नोहझील थाना क्षेत्र के गांव कटेलिया में साली के शादी से इनकार करने पर देवर दीपक ने भाभी करिश्मा की गला रेत कर हत्या कर दी. पहले उसने हत्या के सबूत छिपाने की कोशिश की. बाद में उसने खुद भी जान देने की कोशिश की. उसका इलाज चल रहा है. एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि खून से सने हुए गद्दे बरामद कर किये गये हैं.
देवर ने ब्लेड से काटा भाभी का गला: रविवार को सुबह जनपद के नोहझील गांव कटेलिया में देवर दीपक का अपनी भाभी करिश्मा से उसकी बहन से शादी करने को लेकर विवाद हुआ था. भाभी ने मना कर दिया, तो दीपक ने ब्लेड से भाभी की गर्दन पर वार किया.हत्या को छिपाने के लिए उसे ब्लेड को चूल्हे में छिपा दिया और खून से सने हुए गद्दे को धोकर धूप में सूखने के लिए छत पर डाल दिया था.
करिश्मा की 4 महीने पहले हुई थी शादी: आगरा की रहने वाली करिश्मा की शादी कल्लू के साथ चार महीने पहले हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही दीपक करिश्मा पर दबाव बना रहा था. वह उसकी बहन के साथ शादी करना चाहता था. बात नहीं बनी. रविवार को दीपक का भाई कल्लू और उनके पिता खेत पर चले गए थे. घर पर करिश्मा और दीपक थे. शादी कराने से इनकार करने पर देवर ने भाभी की गला रेत कर हत्या कर दी.
खून से सने गद्दे को धोकर धूप में सुखाया: एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रविवार सुबह जिला अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला और पुरुष घायल अवस्था में यहां आए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची. उससे पहले महिला की मौत हो चुकी थी. जांच के दौरान गांव में पता चला कि देवर ने हत्या का सबूत मिटाने के लिए चूल्हे में ब्लेड फेंक दिया था. इसके अलावा खून से सने गद्दे को धोकर धूप में छत पर सुखा दिया था.
देवर दीपक का इलाज किया जा रहा: पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी. सबूत मिटाने का प्रयास किया गया. करिश्मा आगरा की रहने वाली है और चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी. देवर दीपक का इलाज अस्पताल में हो रहा है. मामले की जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी.
0 Comments