ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

दिव्यांगजन प्रमाण पत्र की सुविधा के लिए सप्ताह में दो दिन लगेगा कैंप- सीएमओ


लखीमपुर-खीरी। जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल खीरी में दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए विगत कई वर्षों से प्रत्येक माह सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाता रहा है परंतु सप्ताह में केवल एक दिन कैंप लगने के कारण सोमवार को दिव्यांगजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी, जिससे कई जरूरतमंद दिव्यांग भाई-बहनों को इंतजार करना पड़ता था और कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। 
दिव्यांगजनों की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने संवेदनशील निर्णय लिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब दिव्यांगजन पहचानपत्र कैंप सप्ताह में दो दिन आयोजित किया जाएगा। यह कैंप प्रत्येक सोमवार के साथ-साथ अब हर ब्रहस्पतिवार को भी लगाया जाएगा। इससे भीड़ का दबाव कम होगा और दिव्यांगजनों को अधिक सहज, सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण में अपना पहचानपत्र बनवाने का अवसर मिलेगा।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी दिव्यांगजन को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए दिव्यांगजनों को स्वावलम्बी पोर्टल पर अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) ऑनलाइन करना होगा। इसके बाद वे सोमवार या ब्रहस्पतिवार, दोनों में से किसी भी एक दिन दिव्यांग बोर्ड के समक्ष अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पहचानपत्र बनवा सकते हैं। इस नई व्यवस्था से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें समय पर पहचानपत्र उपलब्ध हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments