ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

डिपो पर दिव्यांगों को मिलेगा प्राथमिकता से राशन



सिरसा, 10 फरवरी।अब दिव्यांगजनों को राशन लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। हरियाणा सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी राशन डिपो पर उनके लिए अलग पंक्ति बनाने तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बेनीवाल ने बताया कि यह निर्णय हरियाणा सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रदेश की सभी राशन दुकानों पर दिव्यांगजनों के लिए अलग पंक्ति बनाकर तत्काल राशन वितरण सुनिश्चित करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही राज्य के सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments