ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

यूपी के मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड कर लिया है। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल

यूपी के मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड कर लिया है। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार ने दूध में जहर मिलाकर पीया है। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे।

पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो पांचों की लाशें पड़ी हुई थीं। शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं।

मृतकों की पहचान मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32), दो साल के बेटे प्रतीक और दो बेटियों हनी (5) और प्रियांशी (4) के रूप में हुई है। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है।

Post a Comment

0 Comments