हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान प्रदेश के विकास कार्यों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि सीएम ने प्रधानमंत्री को अंबाला में बनकर तैयार हुए भव्य 'शहीद स्मारक' के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया। इसके चलते PM मोदी जल्द ही एक बार फिर हरियाणा की धरा पर आ सकते हैं।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम 'संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज' के नाम पर रखने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। सीएम सैनी ने इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
0 Comments