लखीमपुर खीरी 11 फरवरी। बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विकास खंड नकहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, अभिलेख व्यवस्था और योजना क्रियान्वयन की संपूर्ण समीक्षा की।
डीएम ने सर्वप्रथम पीएम आवास, स्थापना एवं आवास पटल का निरीक्षण किया। अलमारियाँ खुलवाईं, अभिलेखों का अवलोकन किया और प्रत्येक फाइल की प्रॉपर इंडेक्सिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रखरखाव और दस्तावेज प्रबंधन में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। साथ ही नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका भी जाँची गई।
इसके बाद कार्यालय परिसर में शौचालय और आधार सेवा काउंटर की क्रियाशीलता भी जांची। गोढ़ी मजरा के नन्हें अर्नित (3) और विधि (5) का आधार नामांकन कराया जाता पाया गया। अभिभावकों से पूछताछ में पता चला कि कोई फीस नहीं ली गई। जिन आधार सेवाओं के लिए शुल्क नियत है, इसका डिस्प्ले भी मौके पर मिला।
निरीक्षण के दौरान एसआईआर फीडिंग काउंटर पर ऑपरेटर दिव्यांशु फीडिंग करते मिले। डीएम ने नोटिस और अभिलेखों की बारीकी से जांच की और उपस्थित फीडिंग भी देखी। डीएम ने मौके पर अर्चना की नोटिस की फीडिंग संलग्न अभिलेखों की जांच की। नोटिस के दौरान उपस्थित की फीडिंग भी देखी। इसके बाद एनआरएलएम कक्ष में जाकर स्वयं सहायता समूह, रिवाल्विंग फंड और CIF सहित हर जरूरी जानकारी ली। समूहों की संख्या और उनकी सक्रियता पर भी निगाह रखी। डीएम ने ब्लॉक परिसर में मूलभूत सुविधाओं सहित वहां संचालित विभिन्न कार्यालय और पटलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
इसके बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बीडीओ कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत पवन गुप्ता, बीडीओ संगीता यादव सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्थापना, बजट, स्टोर, स्टाफ की स्थिति, पीएम और सीएम आवास योजनाओं की प्रगति और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका भी देखी। पीडी डीआरडीए को निर्देशित किया कि विकास खंडों में तैनात जिन कार्मिकों की डीपीसी पेंडिंग या कोई अन्य देयक लंबित हैं उन्हें नियमानुसार कराया जाए।
*डीएम ने दस ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*
विकासखंड में बैठक के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बीडीओ संगीता यादव को निर्देशित किया कि विकास के लिए उपलब्ध धनराशि का उपयोग नहीं करने वाली दस ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए। डीएम ने कहा कि सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की पूर्णता और पारदर्शिता है और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0 Comments