ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

ठंड और कोहरे में चमकी सीडीओ की सख्ती, स्ट्रीट लाइटें तत्काल ठीक करने के निर्देश


एनएच के अधिशासी अभियंता को लगाई फटकार

लखीमपुर खीरी, 05 फरवरी। ठंड और कोहरे के बीच सड़क पर निकलकर जन सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सीडीओ अभिषेक कुमार ने राजापुर-छाउछ आरओबी से लालपुर तक सड़क मार्ग का रात में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बंद पाई गईं, जिस पर सीडीओ ने एनएच अधिशासी अभियंता शुभ नारायण को जमकर फटकार लगाई और सभी लाइट तुरंत चालू कराने के सख्त आदेश दिए।

सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब सड़कें अंधेरे और कोहरे में लोगों के लिए खतरे का कारण नहीं बनेंगी। उन्होंने भविष्य की तैयारियों पर भी जोर देते हुए कहा कि राजापुर चौराहे से नहर पटरी तक फोरलेन मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए सीडीओ ने कहा कि अब सड़कें सिर्फ गाड़ी चलाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा का पैमाना होंगी। रात की इस कार्रवाई ने दिखा दिया कि सीडीओ अभिषेक कुमार जन सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
              =========
*सीडीओ अभिषेक कुमार का चेतावनी भरा फरमान,गोला-फरधान फ्लाईओवर की लापरवाही पर शिकंजा*

*सीडीओ की सख्ती से हड़कंप, फ्लाईओवर में गुणवत्ताविहीन निर्माण पर घेरा, अधिशासी अभियंता से मांगा जवाब*

सीडीओ अभिषेक कुमार ने गोला-फरधान फ्लाईओवर निर्माण में भारी लापरवाही पर प्रशासनिक कार्रवाई का बिगुल बजा दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता शुभ नारायण को पत्र जारी करते हुए साफ निर्देश दिए कि कई वर्षों से अधूरा पड़ा फ्लाईओवर अब गुणवत्ताविहीन और मानकविरुद्ध निर्माण की वजह से सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए खतरा बन सकता है।

सीडीओ ने कहा कि फ्लाईओवर की संरचना और सतह इतनी खराब स्थिति में है कि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना की संभावना है। उन्होंने अभियंता को स्वयं स्थल पर जाकर जांच करने, आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और तीन दिन के भीतर फोटोग्राफ सहित सुस्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार की इस सख्त कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी निर्माण एजेंसी द्वारा जनता की सुरक्षा और गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments