ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

Google पर खोजा मर्डर का तरीका; फिर गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

कौशांबी: कौशांबी पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा मंगलवार को किया. पुलिस ने महिला के प्रेमी दिनेश समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उसने Google पर मर्डर करने का तरीका खोजा था. इसके बाद शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गया.
7 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी: कौशांबी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के परसीपुर जीव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर 7 फरवरी को एक महिला की लाश मिली थी. इसको लेकर रेलवे कंट्रोल रूम ने सैनी थानाध्यक्ष को सूचना दी थी. पुलिस ने महिला के शव को शिनाख्त करने की कार्रवाई शुरू की.
सोशल मीडिया से हुआ महिला की पहचान: कौशांबी एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शव की शिनाख्त मोहम्मदपुर पाइंस थाना क्षेत्र के हिसाबबाद की रहने वाली उर्मिला देवी के रूप में हुई. महिला के पति की मौत कई साल पहले हो गई थी. पति की मौत के बाद जवाई पड़री का रहने वाले दिनेश के संबंध उर्मिला देवी से हो गये.
दिनेश की शादी कहीं और तय हो गयी: दोनों एक साथ रहने लगे. कुछ दिन पहले दिनेश की शादी कहीं तय हो गई थी. जब यह बात उर्मिला को पता चली, तो वह शादी के बीच में बाधा बनने लगी. दिनेश ने उर्मिला को समझने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी.

रिश्तेदार के साथ मिलकर बनाया मर्डर का प्लान: आरोपी दिनेश ने अपने रिश्तेदार रंजीत कुमार से मिलकर महिला की हत्या का प्लान बनाया. इस दौरान दोनों ने Google पर महिला को रास्ते की हटाने के विषय में सर्च भी किया था. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 7 फरवरी को वह उर्मिला देवी को पहले दवा दिलाने के बहाने मंझनपुर लेकर आए.
दवा दिलाने के बाद गला दबाकर हत्या की: कौशांबी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि वहां दवा दिलाने के बाद वापस ले जाते समय रेलवे ट्रैक के पास रस्सी से गला घोट कर दोनों ने उर्मिला की हत्या कर दी थी. मुंह में टेप लगाकर लाश को रेलवे ट्रैक पर रखा और दोनों फरार हो गए थे. पुलिस ने दोनों अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल टेप में उर्मिला का मोबाइल, दवाई, दवा का लिफाफा आदि समान बरामद किया है. दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है.

Post a Comment

0 Comments