ओडिशा में 23 साल की लड़की घर से निकली। बॉयफ्रेंड ने उसे मंदिर में शादी करने के लिए बुलाया। वो उसे सुनसान जगह पर ले गया। रेप किया और बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकला। एक व्यक्ति ने लड़की को लिफ्ट दी। हेल्प के बहाने वो उसे अपने फ्लैट पर ले गया, वहां रेप किया और 4 मंजिला इमारत से उसे नीचे फेंक दिया। लड़की की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी शुभम कुमार और सोमनाथ ओझा गिरफ्तार हैं।
0 Comments