ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न हुई अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र चलाये जाने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न हुई अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र चलाये जाने का लिया संकल्प











गोला गोकर्णनाथ खीरी – अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के अध्यक्षता में मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी गोला जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि संगठन विभाग मंत्री माननीय रमाकांत अवस्थी जी रहे। जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जो पदाधिकारी अपने दायित्वो को नहीं समझ रहे हैं और संगठन के प्रति निष्ठा भाव व जिम्मेदारी से कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा कि गोला नगर कारखाने के पदाधिकारी की भूमिका निष्क्रय रही। जिन्होंने कोई भी संपूर्ण जिम्मेदारी नहीं निभाई जिसके चलते जल्द गोला नगर की कार्यकर्ता निबंध कर दोबारा जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा। श्री रमाकांत अवस्थी जी ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव शहर तहसील नगर व जिले में ज्यादा से ज्यादा श्री हनुमान चालीसा केंद्र चलाये जाने का कार्य करें। उन्होंने हिंदू एकता पर जोर दिया  और कहा कि हमें हिंदू भाइयों को एकजुट करना है इसके लिए हर ग्राम सभा में छोटी से छोटी बैठक व बड़ी बैठक कर जागरूकता लानी है। सभी को हिंदू एकता का संदेश देना है। श्री राकेश कनौजिया ने कहा कि जल्द ही लखनऊ में प्रांतीय बैठक है जिसमें जिले के समस्त पदाधिकारी पहुंचे और इसी महीने में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी का प्रोग्राम लगा है जिसकी तैयारी हम सबको करनी है। बैठक में जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,रितेश कुमार,पारुष श्रीवास्तव,गगन कुमार,अंकित कुमार,श्यामू शाह,विकास कनौजिया,सोनू बजरंगी,अंकित कुमार,अनिकेत आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments