ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

पटियाला में टिप्पर और बस में हुई भीषण टक्कर, बस ड्राइवर समेत तीन की मौत...दर्जनों यात्री घायल

(पटियाला): पंजाब के पटियाला में घने कोहरे की वजह से नाभा-भादसो रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक, रेत से लदे एक टिप्पर और पीआरटीसी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दौरान 2 मोटरसाइकिल सवार भी टिप्पर की चपेट में आ गए.
इस दर्दनाक सड़क हादसे में बस ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा कोहरे और मोटरसाइकिल सवार की गलती की वजह से हुआ. बताया जा रहा है कि बस खन्ना से नाभा की तरफ आ रही थी, जबकि रेत से लदा टिप्पर नाभा से खन्ना की तरफ जा रहा था. यह हादसा नाभा-भादसो रोड पर गांव लुबाना के सामने हुआ.
टिप्पर ड्राइवर गाड़ी के अंदर फंसा
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिप्पर ड्राइवर गाड़ी के अंदर फंस गया. लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से गाड़ी से बाहर निकाला. हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और आस-पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों की मदद की. घायलों को तुरंत नाभा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

नाभा MLA गुरदेव सिंह देव मान भी मौके पर पहुंचे और इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि "टिप्पर के सामने से 2 मोटरसाइकिल सवार आ रहे थे.
जब टिप्पर ड्राइवर ने मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश की, तो PRTC बस और टिपर आपस में टकरा गए. जिससे 2 मोटरसाइकिल सवार दोनों की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. उन्होंने यह भी कहा कि इसमें बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.


Post a Comment

0 Comments