ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

अवैध शराब पर प्रशासन-पुलिस-आबकारी का सख्त अभियान


लखीमपुर खीरी 02 मार्च। अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री, तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी ख्याति गर्ग के दिशा-निर्देश में, डीईओ राजवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान दिनांक 20 फरवरी से 06 मार्च तक चलाया जा रहा है।

सोमवार को अभियान के दौरान जनपद में 21 अभियोग पंजीकृत किए गए। प्रवर्तन कार्य के दौरान कुल 469 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और लगभग 2630 लहन नष्ट किए गए। सभी आबकारी निरीक्षक लगातार अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं, ताकि अवैध मदिरा की बिक्री रोकी जा सके।

सोमवार को जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक अमित कुमार क्षेत्र 1 सदर ने मय आबकारी स्टॉफ व नकहा पुलिस चौकी के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम लोनियांपुरवा परसा कादीपुर ललूवापुरवा थाना खीरी मय स्टाफ द्वारा दबिश दी, दबिश में संदिग्ध स्थानों से प्लास्टिक पाउचों में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन सहित चढ़ी भट्ठियों को मौके पर बरामद कर नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक एच एन पाण्डेय क्षेत्र 2 मोहम्मदी व मोहम्मदी पुलिस थाना बल के साथ संयुक्त रूप से ग्राम मगरैना पालचक टेगुन खुर्रम नगर, बौद्धी खुर्द थाना मोहम्मदी में दबिश दी, दबिश में संदिग्ध स्थानों एवं घरों से कच्ची शराब प्लास्टिक की बोतलों में और लहन बरामद कर मौके पर लहन को नष्ट किया। 

आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार क्षेत्र 3 निघासन ने मय स्टाफ व थाना निघासन पुलिस स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से ग्राम मांझा फार्म मसूरहा जंगल चौगुर्जी थाना सिगाही में दबिश दी, दबिश में संदिग्ध स्थानों से कच्ची शराब के साथ लहन बरामद किया गया, मौके पर लहन को नष्ट करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया। आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी क्षेत्र 4 पलिया खीरी मय स्टाफ व पलिया पुलिस थाना स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से ग्राम बुद्धापुरवा ढाकिन बसंतापुर थाना पलिया नौगावां थाना मझगई में दबिश दी, दबिश में संदिग्ध स्थानों से कच्ची शराब के साथ लहन बरामद किया। मौके पर लहन को नष्ट किया और एक अभियुक्त को कच्ची शराब बेचते हुए मौके पर गिरफ्तार भी किया।

आबकारी निरीक्षक अविनाश रावत क्षेत्र 5, गोला खीरी मय स्टाफ व मैलानी थाना उपनिरीक्षक अब्लीश कुमार मय पुलिस स्टाफ के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम पहाड़नगर सुनहरा भूड़ बरौछा थाना मैलानी सरैया विलियम थाना मोहम्मदी मे दबिश की कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद की और लहन को बरामद कर नष्ट किया।

आबकारी निरीक्षक विजय चंद जायसवाल क्षेत्र 6 मितौली ने मय स्टाफ व मितौली थाना पुलिस स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से ग्राम रुरवा थाना मितौली ककरहिया थाना मैगलगंज में दबिश दी, दबिश में संदिग्ध स्थान से कच्छी शराब के साथ लहन बरामद की गई, मौके पर लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ क्षेत्र 7 धौरहरा ने मय स्टाफ व धौरहरा थाना पुलिस बल के साथ ग्राम लहबड़ी नाला थाना धौरहरा में दबिश दी, दबिश में संदिग्ध नाला किनारे से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद, लहन बरामद की, मौके पर लहन सहित कच्ची शराब संबंधी उपकरण बरामद कर नष्ट किए। साथ ही एक अभियुक्त को कच्ची शराब बिक्रीत करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Post a Comment

0 Comments