ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित करने पर राष्ट्रीय बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, आरोपियों को जेल भेजने की मांग


गोला गोकर्णनाथ खीरी –थाना हैदराबाद के अंतर्गत ग्राम बन बुधेली में कुछ अराजक तत्वों द्वारा रात्रि में मां दुर्गा के मूर्ति मंदिर में तोड़ी गई। जिस हिंदू समाज में आक्रोश है। मूर्ति खंडित की सूचना जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया राष्ट्रीय बजरंग दल को मिली जिन्होंने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम में पहुंचकर नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया और पुलिस को सूचना दी कि जल्द से चल दोषियों के गिरफ्तारी की जाये। SHO सुनील मलिक मौके पर पहुंचे और आक्रोशित हिंदू समाज के लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। बहुत चल आरोपी को जेल भेजने को कहा SHO सुनील मलिक ने पहल करते हुए 5100 रुपए नई मूर्ति मंगवाने के लिए दान दिया। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा सभी लोग थोड़ा-थोड़ा दान देकर नहीं मूर्ति आज ही लगवाने का कार्य करें क्योंकि कल से पवित्र नवरात्र का त्योहार चालू है। नगर महासचिव पारुष श्रीवास्तव सुबह छः बजे से गांव में कार्यकर्ताओं के संग बने रहे और गांव वालों को समझाया जल्द ही घटना का निरीक्षण होगा। पारूष श्रीवास्तव के माध्यम से एक दर्जन से अधिक हिंदू भाइयों ने राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यता भी ली।

Post a Comment

0 Comments