ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

योग रंजन फाउंडेशन एवं योग वेलनेस सेंटर महेवागंज-खीरी द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम


योग रंजन फाउंडेशन के "75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान" की श्रृंखला के अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 65-दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर आज 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा बलों के जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० सुमन्त कुमार के मार्गदर्शन एवं योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल के निर्देशन में योग सत्र संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका राजदीपिका तिवारी एवं योग रंजन फाउंडेशन की आकांक्षा वर्मा ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। जवानों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में सहभागिता की और इसके लाभों को आत्मसात किया।

कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों सहित पुरुष एवं महिला विंग के जवानों की सराहनीय उपस्थिति रही। योगाभ्यास के दौरान शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता एवं तनाव मुक्ति पर विशेष बल दिया गया।

गौरतलब है कि ''75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान" की यह योग श्रृंखला लखीमपुर-खीरी एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर क्रियाशील है, जिसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना तथा उपचारात्मक योग के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाना है।

इस अवसर पर अमूलदीप तिवारी, प्रभजोत सिंह सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments