ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1143/2023 धारा 379/411 भादवि में पिछले काफी समय से  वांछित चल रहे अभियुक्त यूसुफ अली पुत्र अब्बास अली नि0 सरावल मजरा लौकाही मल्लापुर थाना ईसानगर जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
यूसुफ अली पुत्र अब्बास अली नि0 सरावल मजरा लौकाही मल्लापुर थाना ईसानगर जिला खीरी 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 
1.उ0नि0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह 
2.योगेश कुमार वर्मा कोतवाली सदर जिला खीरी

Post a Comment

0 Comments