जयपुर:* प्रदेश में कई जगह पर लू का दौर जारी है. तेज गर्मी और धूप में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. प्रदेश का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कई जगह पर बारिश भी हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक बारिश फलोदी में 4 मिलीमीटर दर्ज की गई है. अगले तीन-चार दिन मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. आगामी दिनों में आंधी-बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कुछ जगह पर उष्ण लहर और उष्ण रात्रि दर्ज होने के साथ ही कुछ जगह पर मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है. वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो औसत सामान्य तापमान से अधिक है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ भागों में लू का दौर अगले 24 से 48 घंटे जारी रहने की संभावना है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से तीन-चार दिन मेघगर्जन के साथ आंधी और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
*प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान:*
अजमेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री, भीलवाड़ा 43.5, वनस्थली 43.8, अलवर 42.5, जयपुर 42.7, पिलानी 44.4, सीकर 41.2, कोटा 45.2, चित्तौड़गढ़ 45.2, डबोक 42, बाड़मेर 46.4, पाली 40.4, जैसलमेर 46, जोधपुर 44.7, फलौदी 44.8, बीकानेर 44.6, चूरू 44.2, श्रीगंगानगर 43.7, धौलपुर 42.8, नागौर 41.8, बारां 43.2, डूंगरपुर 40, हनुमानगढ़ 40.3, जालौर 42, सिरोही 41.2, सवाई माधोपुर 42, फतेहपुर 40.5 और करौली का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा .
*मौसम विभाग की सलाह:*
लोग छायादार स्थान पर रहें, पर्याप्त पानी पिएं, लस्सी और नींबू पानी जैसे शीतल पेय का उपयोग करें. किसान पशुओं को छायादार स्थान पर रखें और सुबह-शाम खेतों में सिंचाई करें.
*लू का येलो अलर्ट 27 अप्रैल:*
अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, कोटा, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी, श्रीगंगानगर.
*बारिश की संभावना तेज हवाओं के साथ:*
27 अप्रैल को झुंझुनू, कोटपूतली-बहरोड, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन. साथ ही 28-29 अप्रैल को अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलौदी, श्रीगंगानगर में बारिश की संभावना है.
━━━━━━━━━━━━
0 Comments