लखीमपुर खीरी, 08 मई 2026 । दिनांक 06.05.2026 से प्रारम्भ रिजर्व पुलिस लाइन खीरी में आयोजित लखनऊ जोन की अन्तर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष- कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेसिंग एवं खो-खो) प्रतियोगिता 2026 का समापन आज दिनांक 08.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी, श्री अमित कुमार राय द्वारा किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी जनपदों की टीमों के प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी तथा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता एवं उप-विजेता टीमों को शील्ड/पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री पवन कुमार भाटी प्रतिसार निरीक्षक खीरी, श्री चन्द्रभूषण साहनी उ0नि0 परिवहन, समस्त टीमों के टीम मैनेजर्स, प्रतिभागी, अन्य अधि0/कर्मचारी, बेसिक शिक्षा विभाग व स्पोर्टस स्टेडियम लखीमपुर के अनुभवी निर्णायक मण्डल के सदस्य व दर्शकगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में समस्त खिलाड़ियों द्वारा अनुशासित रहकर प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान किया, जिसके कारण प्रतियोगिता निर्विवादित व सकुशल सम्पन्न हुई।
*प्रतियोगिता में आज दिनांक 08.05.2026 को आयोजित हुए खेलों का परिणाम निम्नवत रहाः*
*कबड्डी टीम*
1.कबड्डी *(पुरुष वर्ग)* का फाइनल व रोमांचक मुकाबला जनपद खीरी व जनपद रायबरेली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जनपद खीरी की टीम 52 अंक अर्जित कर विजेता व जनपद रायबरेली की टीम 18 अंक अर्जित कर उपविजेता रही।
1.कबड्डी *(महिला वर्ग)* का फाइनल व रोमांचक मुकाबला जनपद खीरी व जनपद रायबरेली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जनपद खीरी की टीम 19 अंक अर्जित कर विजेता व जनपद रायबरेली की टीम 12 अंक अर्जित कर उपविजेता रही।
*उक्त प्रतियोगिता में जनपद खीरी की टीम का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा, जिसका विवरण इस प्रकार है-*
1.प्रतियोगिता के *खो-खो (महिला वर्ग)* में जनपद खीरी की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये *“चल वैजयन्ती”* प्राप्त की गई ।
1.प्रतियोगिता के *कबड्डी (महिला वर्ग)* में जनपद खीरी की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये *“चल वैजयन्ती”* प्राप्त की गई ।
1.प्रतियोगिता के *खो-खो (पुरुष वर्ग)* में जनपद खीरी की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये *“चल वैजयन्ती”* प्राप्त की गई ।
1.प्रतियोगिता के *कबड्डी (पुरुष वर्ग)* में जनपद खीरी की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये *“चल वैजयन्ती”* प्राप्त की गई ।
0 Comments