ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

पलिया चीनी मिल में श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन, 392 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

​पलिया-खीरी (05 मई): मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी के दिशा-निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया द्वारा मंगलवार को बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड (चीनी मिल) परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क श्रमिक आरोग्य मेला एवं शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों सहित कुल 392 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
​विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ इकाई प्रमुख ओ.पी. चौहान, सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत वर्मा और फिजिशियन डॉ. अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बीपी, पल्स, वजन, एक्स-रे और ब्लड टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। साथ ही, पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए और टीकाकरण की सुविधा प्रदान की गई।
​इन चिकित्सकों ने दी सेवाएं आरोग्य मेले में महिला चिकित्सक डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. अशोक बिहारी, अंकित दीक्षित, काउंसलर अजय राय, अमन कुमार, ध्रुव कुमार, प्रवीन राना, बृजेश कुमार, संजू देवी, मीरा चौहान, प्रीति, अतुल कुमार, विपिन मिश्रा, पंकज अस्थाना और राजीव मौर्या ने अपनी सेवाएं दीं। परीक्षण के उपरांत मरीजों को उचित परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
​समाज हित में जारी रहेंगे प्रयास: इकाई प्रमुख इकाई प्रमुख ओ.पी. चौहान ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड समाज और श्रमिकों के हित के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। ​इस अवसर पर डिस्टलरी यूनिट हेड उदय प्रताप सिंह सहित चीनी मिल के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिक दिवस पर बजाज चीन शिविर आयोजन के दौरान अधीक्षक डॉ भरत सिंह, डॉ अजीत सिंह काउंसलर अंकित दीक्षित, यूनिट इकाई हेड  ओपी चौहान द्वारा श्रमिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही तंबाकू से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया गया।

Post a Comment

0 Comments