भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम, पुद्दुचेरी में मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मा० गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के कुशल प्रबंधन एवं कार्यकर्ताओ की कठिन परिश्रम से प्रचंड जीत पर संसदीय कार्यालय लखीमपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम, पुद्दुचेरी में प्रचंड विजय पर संसदीय कार्यालय लखीमपुर में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर हर्षोल्लास के साथ आतिशबाजी के साथ-साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके साथ ही राहगीरों एवं स्थानीय दुकानदारों को भी मिठाई खिलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस प्रचंड विजय को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के प्रति आम जनमानस के अपार जनसमर्थन व आशीर्वाद की परिचायक बताया।
इस अवसर पर डा0 अभिमन्यु मिश्रा, संजय मिश्र जिला उपाध्यक्ष भाजपा, आशुतोष वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख, अरविन्द सिंह ‘संजय’ प्रतिनिधि पूर्व सांसद खीरी, जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’ एड0 प्रतिनिधि पूर्व सांसद खीरी, अम्बरीष सिंह प्रवक्ता पूर्व सांसद खीरी, नीरज मिश्रा पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओयल, पन्ना लाल अग्रवाल, मंजीत कश्यप जिला मंत्री ओ0बी0सी0 मोर्चा, जर्नादन बाबू मिश्रा, विकास शुक्ला, राहुल चौरसिया, वीरपाल मिश्रा, भैया लाल तिवारी, विकास बाजपेई, प्रियांशु मिश्रा, सूरज पाण्डेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 Comments