लखीमपुर खीरी, 05 मई। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया।
बैठक में डीएम ने योजना के तहत बैंकवार लोन स्वीकृति, इंस्टॉलेशन की प्रगति और ई-मीटरिंग से जुड़ी पेंडेंसी की विस्तार से समीक्षा की। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने बैंकों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि वे केवल व्यवसायिक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बैंकों में पेंडेंसी लंबित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाप्त किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।
बैठक में डीएम ने योजना के तहत बैंकवार लोन स्वीकृति, इंस्टॉलेशन की प्रगति और ई-मीटरिंग से जुड़ी पेंडेंसी की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने वेंडर्स को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के बैंक लोन से जुड़े सभी आवश्यक अभिलेख शीघ्र अपलोड करें, जिससे बैंक स्तर पर कार्यवाही में तेजी लाई जा सके।
बैठक में प्रभारी परियोजना अधिकारी (नेडा) श्यामसुंदर यादव ने बैंक एवं वेंडरवार लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा खंडवार पेंडेंसी की स्थिति से भी अवगत कराया गया। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना को गति देने और समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
0 Comments