वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अपराधी गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी धौरहरा महोदय के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 श्री सुरेश यादव व उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार मय हमराही बल द्वारा भीखमपुर मोड़ वहदग्राम सुन्दरवल से थाना हाजा पर पंजीकृत अभियोग क्रमशः- 1. मु0अ0सं0 0160/26 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 2. मु0अ0स0 154/2026 धारा 305/331(4) BNS थाना फूलबेहड़ जनपद – खीरी व थाना GRP चारबाग लखनऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर बाल अपचारी को चोरी किये गये माल व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्सा सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त व बाल अपचारी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त व बाल अपचारी का विवरण:-*
1.असद उर्फ आरिफ पुत्र इलियाश निवासी संसारपुर थाना मैलानी जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष ।
2.बाल अपचारी आनन्द पाण्डेय पुत्र शिवचन्द्र पाण्डेय निवासी पिपरिया थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी उम्र करीब 15 वर्ष ।
*बरामदशुदा चोरी के सामान का विवरण :-*
1.मु0अ0स0 160/2026 धारा 305 (A)/331(4) BNS थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी से संबंधित एक अदद बोरी मे विमल पान मसाला व एक गत्ते में धूप बत्ती ।
2.मु0अ0स0 154/2026 धारा 305/331(4) BNS थाना फूलबेहड जनपद खीरी से संबंधित एक अदद चावल की बोरी, एक अदद बेसन की बोरी, एक डिब्बा बैल कोल्हू सरसों का तेल, 2 पै0 बिस्कुट, 02 अदद सेविंग क्रीम व एक अदद साबुन, व वाइल्ड स्टोन पाउडर व एक पै0 हाजमोला व 1250 रु0 नगद बरामदशुदा ।
3.मु0अ0स0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना GRP चारबाग लखनऊ से संबंधित एक अदद मोटर साइकिल स्पलेण्डर वाहन स0 UP 32 JZ1926 ।
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त असद उर्फ आरिफ उपरोक्त :-*
1.मु0अ0सं0 0243/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना भीरा जनपद खीरी ।
2.मु0अ0सं0 0245/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना भीरा जनपद खीरी ।
3.मु0अ0सं0 0246/25 धारा 3/4/25 आयुध अधि0, थाना भीरा जनपद खीरी ।
4.मु0अ0सं0 0268/23 धारा 41 दं0प्र0सं0, थाना गोला जनपद खीरी ।
5.मु0अ0सं0 0274/23 धारा 3/25 आयुध अधि0, थाना गोला जनपद खीरी ।
6.मु0अ0सं0 0197/23 धारा 379/411 भादवि0 थाना मैलानी जनपद खीरी ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1.उ0नि0 श्री सुरेश यादव, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।
2.उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।
3.हे0का0 पन्नेलाल, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।
4.हे0का0 धनन्जय मौर्य, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।
5.का0 सतेन्द्र सिंह प्रथम, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।
6.का0 अनुज कुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।
0 Comments