ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

गोला पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त इमरान अहमद को गिरफ्तार किया गया


           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोला के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16.05.2026 को लगभग 12:30 बजे मोहम्मदी रोड सिकन्द्राबाद तिराहा से वांछित अभियुक्त इमरान अहमद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने वादी मुकदमा की भतीजी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, बाद में गाली-गलौज मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके आधार पर वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 13.05.2026 को अभियुक्त इमरान अहमद के विरूद्ध मु0अ0सं0 196/2026 धारा 69/352/115(2)/351(3)/191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त तभी से मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
• इमरान अहमद पुत्र नसीर अहमद
उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला मुन्नुगंज थाना गोला जिला लखीमपुर खीरी

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
1. उपनिरीक्षक अपूर्वा शर्मा 
2. हेड कांस्टेबल विजय पाल वर्मा

Post a Comment

0 Comments