*बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित मंत्रिमंडल की ब्रेकफास्ट मीटिंग में उन्होंने मंत्रियों को अपने फैसले की जानकारी दी।*
*जानकारी के मुताबिक, सिद्धारमैया दोपहर तीन बजे लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।*
*हालांकि, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस समय बेंगलुरु में नहीं हैं।*
*वे फिलहाल मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं, जहां अपने एक बीमार रिश्तेदार से मिलने पहुंचे हैं।*
💥🇮🇳 *डीके शिवकुमार के लिए रास्ता साफ* 💥🇮🇳
*सिद्धारमैया ने सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसमें उनके इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की गई।*
*इसके बाद अब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार 2023 में बनी थी।*
*23 मई 2023 को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।*
*उस समय कांग्रेस के भीतर ढाई-ढाई साल के सत्ता साझा फार्मूले की चर्चा हुई थी।*
*इसके तहत पहले ढाई साल सिद्धारमैया और बाद के ढाई साल डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की बात कही जा रही थी।*
*हालांकि, सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद भी सत्ता परिवर्तन नहीं हो सका था, जिससे पार्टी के भीतर दोनों नेताओं के समर्थक खेमों में खींचतान बढ़ गई थी।*
💥🇮🇳 *दिल्ली बैठक के बाद बनी सहमति* 💥🇮🇳
*सूत्रों के अनुसार, डीके शिवकुमार समर्थक लंबे समय से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे।*
*हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई अहम बैठक के बाद सिद्धारमैया ने पद छोड़ने पर सहमति जताई।*
*बताया जा रहा है कि इस सहमति के तहत सिद्धारमैया खेमे को भी राजनीतिक संतुलन का आश्वासन दिया गया है।*
*सूत्रों के मुताबिक, उन्हें राज्यसभा भेजने और उनके बेटे को सरकार या संगठन में अहम जिम्मेदारी देने पर चर्चा हुई है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।*
0 Comments