वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खीरी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.05.2026 को सैदीपुर मोड के पास से *शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त शुभम पुत्र रारसरन निवासी ग्राम कहारनपुरवा थाना व जिला खीरी उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्त शुभम उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 341/2026 धारा 69/351(3)/115(2) बीएनएस पंजीकृत था। अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
• शुभम पुत्र रारसरन निवासी ग्राम कहारनपुरवा थाना व जिला खीरी उम्र 27 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
1. म0उ0नि0 प्रियंका गौतम थाना व जिला खीरी
2. हे0का0 जयप्रकाश वर्मा थाना व जिला खीरी
0 Comments