वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियानों के क्रम में *विगत तीन माह के दौरान* जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा गुण्डा अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम, गैंग पंजीकरण, धारा 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण, जिला बदर एवं धारा 110जी की कार्यवाही प्रभावी रूप से की गई है ।
अभियान के दौरान *विगत तीन माह में* जनपद के विभिन्न थानों द्वारा *कुल 129 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम* के तहत कार्यवाही की गई है । इसके अतिरिक्त *गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कुल 13 अभियोग पंजीकृत* किये गये एवं *01 गैंग का पंजीकरण* किया गया, *जिसमें कुल 06 सदस्य सम्मिलित थे ।* अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए *धारा 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत लगभग 40,30,000/- रूपये (चालीस लाख तीस हजार रूपये) मूल्य की चल एवं अचल सम्पत्तियों को जब्त* किया गया । जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु *07 अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही* की गई तथा *उल्लंघन करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया है । इसके अतिरिक्त विभिन्न थानो द्वारा *कुल 528 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 110जी द0प्र0सं0 (वर्तमान में 129 बीएनएसएस) के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही* अमल में लाई गई है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी है तथा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी तथा आमजन में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ।
0 Comments