लखीमपुर। इलाहाबाद में 7 जून को आयोजित इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। सामाजिक सेवा, संगठनात्मक उत्कृष्टता एवं नवाचारपूर्ण परियोजनाओं के लिए क्लब को अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए।
समारोह में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण ने विभिन्न क्लबों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष दीपाली गुप्ता को डायमंड प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, इसके साथ ही नीतू अग्रवाल को प्लैटिनम सेक्रेटरी, कनक बरनवाल को प्लैटिनम ट्रेजरर, सारिका गुप्ता को प्लैटिनम आईएसओ तथा लता अग्रवाल को प्लैटिनम एडिटर अवॉर्ड प्रदान किया गया।टीम को प्लैटिनम टीम का गौरव प्राप्त
क्लब को वर्ष भर संचालित विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक परियोजनाओं के लिए लगभग 20 विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुए। इनर व्हील ब्रांडिंग, बुक्स ऑन व्हील्स तथा प्रियस्मिता फर्स्ट इंटरसिटी मीट के सफल आयोजन एवं प्रभावी संचालन के लिए क्लब को सम्मान प्रदान किया गया।
डिस्ट्रिक्ट 312 के 75 क्लबों की सहभागिता वाले इस समारोह में क्लब की ओर से अध्यक्ष दीपाली गुप्ता, सचिव नीतू अग्रवाल एवं आईएसओ सारिका गुप्ता उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 द्वारा समाजहित के विभिन्न सेवा कार्यों हेतु 6.5 करोड़ रुपये की राशि समर्पित किए जाने की जानकारी दी गई, जो डिस्ट्रिक्ट के इतिहास में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।
अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय क्लब के सभी सदस्यों के समर्पण, सहयोग एवं सेवा भावना को देते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी समाजोपयो
0 Comments